पहली बार हुआ है ऐसा, धोखा कभी ना खाया था
तुमसे पहले बहुत मिले थे, तुमसा कभी ना पाया था
इंसानी चेहरे से तुम, विश्वास उठाने वाली हो
मुझे अकेलेपन का तुम, एहसास कराने वाली हो
मैंने पूजा की थी जिसकी, जिसको अपना माना था
अपने सपनों के आगे भी, उसका सपना माना था
सब कुछ ऐसा छूटा है, ख़्वाब हमारा टूटा है
तुमने ख़ुदगर्ज़ी में सुन लो, एक शायर को लूटा है
मैं ग़रीब हूँ, तुम अमीर हो, ऐसा भी कब होता है
मैंने तो बचपन से जाना, प्रेम तो अंधा होता है
मुझको धोखा दे जाओगी, अब भी ये विश्वास नहीं है
तुमने हीरा खोया, तुमको ये अंदाज नहीं है
-आदर्श शुक्ला