जो खुश हैं तुम्हारी खुशी में,
उन मुस्कानों को कमाना सीखो।
और गर पा लिया है उन्हें,
तो हर पल रिश्ता सहेजना सीखो।
दौलत तो धूप है, ढल जाएगी,
पर ये दुआएँ साया बन जाएँगी।
जो थामे हैं हाथ मुश्किलों में,
उनकी वफ़ा को निभाना सीखो।
— आचार्य अमित