दो तरफ़ उठता धुआँ
दोनों तरफ़ ही उठता है धुआँ
शायद कोई आग कहीं
एक-सी लगी होगी
ये सिलसिला भी कुछ यूँ ही शुरू हुआ
न कोई वादा था न कोई इकरार हुआ
बिन बोले बिन जाने ही
दोनों ने एक-दूजे के एहसासों को छुआ
हम अनगिनत सितारों के दरमियाँ बस एक चाँद की तलब करते हैं और उस एक चाँद की चाहत में न जाने कितने सितारों को नज़रअंदाज़ करते हैं
भूल जाते हैं अक्सर हम कि हर सितारे का भी अपना आसमाँ होता है हर चमक के पीछे एक संघर्ष और हर ख़ामोशी में छिपा एक बयान होता है
नूर तो दोनों में बराबर ही बाँटा है उस रब ने फिर भी एक को चाँद और दूसरे को सितारा क्यों कहते हैं किसी की चमक को मुकम्मल मानकर किसी के वजूद को कमतर क्यों समझते हैं
आख़िर क्यों भूल जाते हैं हम कि रोशनी की अहमियत उसके नाम से नहीं होती चाँद हो या सितारा किसी की चमक किसी दूसरे की मोहताज नहीं होती
क्योंकि खूबसूरती किसी एक को पाने में नहीं हर एक के वजूद को पहचानने में है मोहब्बत सिर्फ़ चाँद से नहीं उस पूरे आसमाँ से होनी चाहिए जिसमें हर सितारे की अपनी एक कहानी है
-आचार्य अमित