साथ सब के रहे
फूल बनकर खिले
मुस्कुराते रहे
खूब जम कर हँसे
नौकरी खूब की
खूब घूमे फिरे
याद करते सभी
आप के जलजले
आज मौक़ा बड़ा
हों नहीं अनमने
दे रहें हैं दुआ
मिल के सारे बड़े
-हमीद कानपुरी