फैसले मत कीजिए तलवार से
जीतने हैं दिल सभी किरदार से
फोन से ही कीजिए पुर्सिश नहीं
हाल जाकर पूछिए बीमार से
प्रश्न उठना चाहिए था लाजिमी
कुछबड़ाथा जबदिखाआकारसे
तब गिराना होबहुत आसान सा
टूट जाता जब कोई आधार से
टैक्सउसपर दोचुकासरकार को
यदि कमाया है यहाँ व्यापार से
-हमीद कानपुरी