विज्ञापन

कयादत में  उसी  की चल  रहे थे

Abdul Hameed

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ग़ज़ल
        
                                                    
                            

सलीक़ा  वो  ज़रा  सीखा  नहीं था
शराफ़त  से   कहीं  रहता  नहीं था

उसे दुनिया से ठोकर ही मिली बस
जोअपने कौल का पक्का नहीं था

जहाँ वो  ढूंढता फिरता था रब को
कोई  भी  तो  वहाँ  रहता  नहीं था

जिसे  उम्दा  कहा  सबने  शुरू से
ज़रा भी  शख्स वो उम्दा  नहीं था

उसे  थे   देवता   सा   पूजते  तब
उसे जब ठीक से समझा नहीं था

कयादत में  उसी  की चल  रहे थे
जिसेकुछसाफ सादिखता नहींथा
-हमीद कानपुरी
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

771 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10784 कविताएं

View Profile