विज्ञापन

एक बस्ती बड़ी बसानी है

Abdul Hameed

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक बस्ती बड़ी बसानी है
        
                                                    
                            
एक दुनिया नयी बनानी है

आपकी लघु कथा पुरानी है
आज लिखनी नयी कहानी है

जेन जी ठान ये चुकी मन में
एक महफ़िल बड़ी जमानी है

गीत भाषा समझ नहीं आती
उस में लेकिन बड़ी रवानी है

उम्र छोटी हमीद है उनकी
जेन जी पर बड़ी सयानी है
-हमीद कानपुरी
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all