विज्ञापन

क्योंकि हर बेटियों से ही खुशियों का परिवार बनता है

Aalok Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बड़ी उम्मीदों से मैंने एक घर बनाया था,
        
                                                    
                            
बेटी आयेगी एक दिन बस यही सपना सजाया था।
उसकी किलकारियों से गूंज जाएगा मेरा आँगन,
इसी आस में घर का हर एक कोना सजाया था।

उसकी नन्हीं हथेलियों से इस घर की दीवारें महकेंगी,
जब उसकी छोटी-सी पायल पूरे आंगन में खनकेंगी।
तरस रहे हैं जो कान बरसों से एक मीठी आवाज़ को,
वो पापा-पापा कहकर जब मेरे सीने से लिपटेगी।

मेरी हर एक हसरत उसकी खुशियों से पूरी हो जाएगी
वो जब मुस्कुराएगी तो घर की हर कली खिल जाएगी।
ज़माने की बुरी नजरों से हर-पल उसे बचाकर रखूंगा
उसके कदमों के आते ही मेरी तक़दीर बदल जाएगी।

उसके आने का मुझे हर पल इंतज़ार रहता है,
उसके बिना तो यह सुंदर महल भी बेकार लगता है।
रब सलामत रखे दुनिया की हर एक बेटी को,
क्योंकि हर बेटियों से ही खुशियों का परिवार बनता है
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7768 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile