{"_id":"6a89b599ed471dfe680fea3d","slug":"video-man-harasses-female-students-teacher-makes-him-do-sit-ups-while-holding-his-ears-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: मनचले ने छात्राओं से की अश्लीलता, शिक्षिका ने कान पकड़ कराई उठक-बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: मनचले ने छात्राओं से की अश्लीलता, शिक्षिका ने कान पकड़ कराई उठक-बैठक
जिला मुख्यालय रोड पर शुक्रवार रात छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि ऑटो सवार युवक ने साइकिल से जा रही छात्राओं से अश्लील हरकत और आपत्तिजनक इशारे किए। इस दौरान छात्राओं के पीछे आ रहीं एक योग शिक्षिका ने स्कूटी दौड़ा युवक को पकड़ लिया। इसके बाद शिक्षिका ने छात्राओं के साथ मिलकर युवक को कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई।
माती रोड पर ऑटो में बैठा एक युवक साइकिल से आगे जा रही छात्राओं से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ का प्रयास कर रहा था। छात्राओं के चीखने पर पीछे से आ रही एक योग शिक्षिका ने स्कूटी दौड़ा ऑटो को रोक कर युवक को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें ऑटो में बैठे युवक के साथ कई महिलाएं भी बैठी दिखतीं हैं, वह भी युवक की हरकत को स्वीकार करती दिखीं। कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते हैं तो महिलाएं उनको रोकती हैं। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले युवक अपनी सफाई देता रहा। उसका कहना था कि उसने किसी के साथ छेड़छाड़ नहीं की बल्कि सड़क किनारे गुटखा थूक रहा था। हालांकि महिलाएं उस पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ का आरोप लगाती दिखीं।
थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एसआई अमिता वर्मा मिशन शक्ति अभियान के तहत टीम के साथ माती रोड पर महाराष्ट्र बैंक के पास गश्त कर रही थीं। इस दौरान पुलिस को युवक की ओर से माती स्टेडियम से अकबरपुर लौट रही छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे करने, गाने गाने और आपत्तिजनक कमेंट करने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोगनीपुर थाना क्षेत्र अमरौधा निवासी मोहम्मद अमन बताया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (बी) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।