फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mother found hanging from a noose tied to a child's swing

तोड़ी जीवन की डोर: बच्चे के झूले से बंधे फंदे से लटका मिला मां का शव, 16 दिन पहले दिया था बेटे को जन्म

Sat, 22 Aug 2026 08:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 22 Aug 2026 08:49 PM IST
सार
Register For Event

पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की बहन ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगा मारपीट की। पति बोला महिला मानसिक रूप से बीमार थी।

विज्ञापन
Kanpur: Mother found hanging from a noose tied to a child's swing
प्रियंका कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर के मोहनपुर गांव में शुक्रवार शाम तीन बच्चों की मां प्रियंका कुशवाहा (29) का शव बच्चे के लिए दो कुंडों से बांधकर बनाए गए झूले से बंधे फंदे से लटका मिला। पति ने पत्नी राजकुमार कुशवाहा के मानसिक रूप से बीमार होने के चलते खुदकुशी करने की बात कही। वहीं, शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं मृतका की बड़ी बहन रेणु ने राजकुमार पर बहन की हत्या करने का आरोप लगा उसे पीट दिया। पुलिस ने बीचबचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन


बिहार निवासी श्यामसुंदर कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि बेटी प्रियंका की शादी 2019 में बिठूर के मोहनपुर निवासी राजकुमार से की थी। प्रियंका के तीन बच्चे प्रीतम, लक्ष्मी और रुद्र हैं। सबसे छोटे बेटे रुद्र का जन्म 16 दिन पहले हुआ था। प्रियंका की बड़ी बहन रेणु ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि प्रियंका की हार्टअटैक से मौत हो गई है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला था। इसके बाद मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें शांत कराया। राजकुमार का कहना है कि प्रियंका करीब छह महीने से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका डॉक्टर से इलाज चल रहा था। इससे आजिज आकर उसने खुदकुशी की है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed