{"_id":"6aec692481ee7ce7b7072bb6","slug":"clash-over-compromise-pressure-in-old-case-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान: मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने पर दो पक्षों में मारपीट, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरसान: मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने पर दो पक्षों में मारपीट, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 05 Nov 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:02 PM IST
रामवीर सिंह अपने बेटे सुभाष के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के शंकरलाल और सूरजभान, राजेश कुमार और नवीन वहां पहुंचे। उनके हाथों में हैंडपंप का हत्था और ट्रैक्टर के हल की स्प्रिंग थी।
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान, हाथरस
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरसान के गांव उझनेरा में पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने पर दो पक्षों में मारपीट हुई। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गांव निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि वह परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 अक्तूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने बेटे सुभाष के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के शंकरलाल और सूरजभान, राजेश कुमार और नवीन वहां पहुंचे। उनके हाथों में हैंडपंप का हत्था और ट्रैक्टर के हल की स्प्रिंग थी।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने पुराने मुकदमे में समझौते की बात कहते हुए गाली-गलौज की। मना करने पर उनके व उनके बेटे को पीटा। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन