{"_id":"6aec1e6088e22ab3fe07913c","slug":"amu-students-union-voting-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: मतदान खत्म, एएमयू में 90 व वीमेंस कॉलेज में 91 प्रतिशत हुई वोटिंग, जमकर छूटे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: मतदान खत्म, एएमयू में 90 व वीमेंस कॉलेज में 91 प्रतिशत हुई वोटिंग, जमकर छूटे पटाखे
Thu, 05 Nov 2026 11:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:43 AM IST
एएमयू में 90 प्रतिशत ओर वीमेंस कॉलेज में 91 प्रतिशत माना जा रहा है। आज शाम सात बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। देर रात तक नतीजे आ पाएंगे।
विज्ञापन
एएमयू में मतदान करते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में गुरुवार को छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान खत्म हो गया। मतदान समाप्त होते ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह नजर आया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नोमान अशरफ और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी एमन हफीज खान अपने समर्थकों के साथ कला संकाय के सामने पहुंच गए। यहां समर्थकों ने जमकर पटाखे छोड़े और जश्न मनाया। मतदान खत्म होने के बाद परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों की सक्रियता और उत्साह चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
एएमयू मतदान प्रतिशत
एएमयू में 90 प्रतिशत ओर वीमेंस कॉलेज में 91 प्रतिशत माना जा रहा है। आज शाम सात बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। देर रात तक नतीजे आ पाएंगे। हर मतदान केंद्र पर पांच-पांच मत पेटिकाएं रहीं, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कैबिनेट और एएमयू कोर्ट सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए मत डाले गए। एक मतपेटिका में एक हजार तक वोट डाले गए। इसके बाद दूसरी मतपेटिका रखी गई। 13 मतदान केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन
वोट डालने के लिए तीन पहचान पत्र मान्य
मतदान के लिए तीन दस्तावेजों को वैध पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। छात्र अपना वैध यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड, वर्तमान सत्र का रजिस्ट्रेशन कार्ड या नए प्रवेश लेने वाले छात्र वर्तमान सत्र का एडमिशन कार्ड दिखाकर वोट डाल सकेंगे। मतदान केंद्र की अंतिम मतदाता सूची में नाम दर्ज होने और निर्धारित पहचान पत्र प्रस्तुत करने वाले छात्रों को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें केवल अपना वोट डालने के समय ही प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
मतपेटियां
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं मतदान केंद्र
- फैकल्टी ऑफ थियोलॉजी
- फैकल्टी ऑफ आर्ट्स
- फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक
- वीमेंस पालीटेक्निक
- फैकल्टी ऑफ कॉमर्स
- फैकल्टी ऑफ लॉ
- फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस
- -फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
- फैकल्टी ऑफ मेडिसन
- फैकल्टी ऑफ साइंस
- फैकल्टी ऑफ यूनानी
- फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस
एएमयू छात्रसंघ चुनाव प्रत्याशी संख्या
पद प्रत्याशी
अध्यक्ष 9
उपाध्यक्ष 7
सचिव 3
कैबिनेट 19
एएमयू कोर्ट सदस्य 68
नोट : कैबिनेट के 10 पद और कोर्ट सदस्य 11 पद हैं।
वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव प्रत्याशी संख्या
पद प्रत्याशी
अध्यक्ष 6
उपाध्यक्ष 4
सचिव 5
कैबिनेट 18
नोट : कैबिनेट के 8 पद हैं।