{"_id":"6aebee055bbbd4c5c90da134","slug":"elderly-couple-burnt-alive-as-fire-guts-house-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद में भीषण अग्निकांड: मकान में लगी आग, सो रहे बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद में भीषण अग्निकांड: मकान में लगी आग, सो रहे बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत, मचा कोहराम
Thu, 05 Nov 2026 08:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:16 AM IST
रात करीब 1:30 बजे अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घिरे दंपती बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
शोकाकुल परिवार, आग में जला सिलिंडर
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कहारान में बुधवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में बुजुर्ग दंपती शहजाद (71) और सलमा (65) की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के अंदर सो रहे दंपती को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। शहजाद कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। बुधवार रात वह अपनी पत्नी सलमा के साथ खाना खाने के बाद मकान में सो गए थे। उनका छोटा बेटा शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गया हुआ था। उनके दो अन्य बेटे बाहर रहते हैं। रात करीब 1:30 बजे अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घिरे दंपती बाहर नहीं निकल सके। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बचाव कार्य और पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। दमकलकर्मियों और राहत-बचाव टीम ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। हालांकि, तब तक बुजुर्ग दंपती की जान जा चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आग के कारणों की जांच
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की गहन जांच की मांग की है। मोहल्ले में भी गम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।