{"_id":"6a889233567809a02205a809","slug":"heavy-rain-in-rural-areas-dry-spell-in-the-city-people-distressed-by-high-humidity-hardoi-news-c-213-1-hra1004-155239-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ग्रामीण अंचल में झमाझम बारिश, शहर में पड़ा सूखा, उमस से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ग्रामीण अंचल में झमाझम बारिश, शहर में पड़ा सूखा, उमस से लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज एक जैसा नहीं रहा। गांवों में कई जगह झमाझम बारिश हुई, जबकि शहर में बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। बारिश नहीं होने वाले क्षेत्रों में लोग गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान रहे।
बीते बुधवार को बारिश के बाद से अभी तक शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन धूप छांव का खेल चलता रहा और लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे। शुक्रवार को तड़के अंधेरे में हल्की बारिश हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सबकुछ सामान्य हो गया। दिन में धूप निकल आई और लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। हालांकि, दोपहर को बादल तो छाए लेकिन शहर में बारिश नहीं हुई। जबकि, बघौली, सांडी रोड और सीतापुर रोड पर शहर से सटे ग्रामीण अंचलों में तेज से मध्यम बारिश हुई।
इससे वहां उमस और गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुई और मौसम सुहावना हो गया। जबकि शहर में बारिश न होने से लोगों को उमस से बेहाल होना पड़ा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 95 प्रतिशत और शाम को 88 प्रतिशत रही। आसमान में करीब 90 प्रतिशत बादल छाए रहे। पूर्व दिशा से दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिले में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।