{"_id":"6a8891d94db184687809011f","slug":"motorcyclist-dies-after-collision-with-vehicle-companion-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1004-155200-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाहा मंदिर में जल चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों को असिगांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव निवासी मोनू (28) अपने साथी अनुज (27) के साथ बृहस्पतिवार सुबह राजघाट से गंगाजल लेने गए थे। माेनू के पिता राकेश ने बताया कि राजघाट से गंगा जल लाने के बाद दोनों सकाहा मंदिर पहुंचे और जल चढ़ाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान असिगांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने मोनू को मृत घोषित कर दिया जबकि अनुज की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। मोनू दो बहनों में इकलौता था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।