फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javelin Highlights: लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज, सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो; रुमेश विजेता

Sat, 22 Aug 2026 01:07 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 22 Aug 2026 01:07 AM IST
खास बातें
Register For Event

 लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। रुमेश थरंगा 88.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ विजेता रहे, जबकि एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
Neeraj Chopra Javelin Live Updates Lausanne Diamond League Results Commentary from javelin Throw Event
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

01:05 AM, 22-Aug-2026

Javelin Highlights: नीरज दूसरे स्थान पर रहे, रुमेश बने विजेता

नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। यह प्रदर्शन आगामी एशियन गेम्स से पहले नीरज के लिए काफी हौसला बढ़ाने वाला है। वह पूरे मुकाबले के दौरान शानदार लय में नजर आए और हर चुनौती का बेहतरीन जवाब दिया। रुमेश पथिरागे थरंगा इस समय अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में हैं और खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। उन्होंने अंत में लगातार दो फाउल थ्रो के बावजूद पहला स्थान अपने नाम किया। नीरज ने पांचवां प्रयास नहीं किया और सीधे अपने छठे एवं आखिरी प्रयास के लिए उतरे, लेकिन इसमें वह 82.15 मीटर ही फेंक सके। वहीं एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के अपने आखिरी थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास भी रहा।
12:52 AM, 22-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: पांचवां प्रयास

  • पांचवें प्रयास में श्रीलंका के रुमेश थरंगा का थ्रो फाउल रहा और वह इस प्रयास में कोई दूरी दर्ज नहीं कर सके। 
  • भारत के नीरज चोपड़ा का पांचवां प्रयास भी फाउल रहा। 
  • वहीं पीटर्स एंडरसन ने 79.80 मीटर, केशोर्न वॉलकॉट ने 80.04 मीटर, मार्क एंथनी मिनिचेलो ने 72.08 मीटर और कर्टिस थॉम्पसन ने 75.72 मीटर का थ्रो किया। 
  • जाकुब वाडलेच और आर्तुर फेल्फनर के पांचवें प्रयास भी फाउल रहे, जबकि साइमन वीलैंड का पांचवां प्रयास दर्ज नहीं हुआ।

(फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/)
विज्ञापन
12:38 AM, 22-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: चौथा प्रयास

  • चौथे प्रयास में नीरज चोपड़ा का थ्रो फाउल रहा और वह इस प्रयास में कोई दूरी दर्ज नहीं कर सके। 
  • इस राउंड में पीटर्स एंडरसन ने 86.61 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 
  • केशोर्न वॉलकॉट ने 83.71 मीटर, मार्क एंथनी मिनिचेलो ने 76.83 मीटर और आर्तुर फेल्फनर ने 74.84 मीटर का थ्रो किया। 
  • वहीं कर्टिस थॉम्पसन का चौथा प्रयास भी फाउल रहा, जबकि जाकुब वाडलेच भी अपने चौथे प्रयास में वैध थ्रो नहीं कर सके।

(फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/)
12:19 AM, 22-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: तीसरा प्रयास

तीसरे प्रयास में रुमेश थरंगा पाथिरागे ने 88.14 मीटर, नीरज चोपड़ा ने 83.72 मीटर, एंडरसन पीटर्स ने 84.71 मीटर, केशोर्न वालकॉट ने फाउल, मार्क एंथनी मिनीचेलो ने 80.06 मीटर, कर्टिस थॉम्पसन ने 78.13 मीटर, याकूब वाडलेच ने फाउल, आर्तुर फेल्फनर ने 73.63 मीटर और साइमन वीलांड ने 70.17 मीटर का थ्रो किया।


(फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/)
12:10 AM, 22-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: दूसरा प्रयास

  • दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर का शानदार थ्रो कर पहला स्थान हासिल कर लिया। 
  • पहले प्रयास में 85.99 मीटर फेंकने वाले रुमेश थरंगा ने दूसरे प्रयास में 87.06 मीटर का थ्रो किया और दूसरे स्थान पर हैं। 
  • एंडरसन पीटर्स ने 84.76 मीटर के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा। 
  • केशोर्न वॉलकॉट ने अपने दूसरे प्रयास में 80.95 मीटर का थ्रो कर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि याकूब वाडलेच का दूसरा प्रयास 76.91 मीटर रहा। 
  • कर्टिस थॉम्पसन ने 74.58 मीटर, आर्तुर फेल्फनर ने 73.34 मीटर और साइमन वीलैंड ने 73.23 मीटर का थ्रो किया। 
  • मार्क एंथनी मिनिचेलो ने दूसरे प्रयास में 67.86 मीटर दर्ज किया।
(फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/)
11:59 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: पहला प्रयास

  • लुसाने डायमंड लीग के जैवलिन थ्रो मुकाबले में पहले प्रयास के बाद श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे 85.99 मीटर के शानदार थ्रो के साथ शीर्ष पर हैं।
  • नीरज चोपड़ा ने 83.54 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।
  • एंडरसन पीटर्स 77.96 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • वहीं केशोर्न वॉलकॉट, याकूब वाडलेच और आर्तुर फेल्फनर क्रमशः 77.64, 77.32 और 74.21 मीटर के थ्रो के साथ उनके पीछे हैं।
(फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/)
विज्ञापन
विज्ञापन
11:57 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: जैवलिन थ्रो इवेंट शुरू हुआ

लुसाने डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो का मुकाबला शुरू हो गया है। एथलीट्स बारी-बारी से अपने प्रयास कर रहे हैं और शुरुआती थ्रो के साथ ही मुकाबले का रोमांच बढ़ने लगा है। अब सभी की नजरें पहले प्रयास पर हैं कि कौन शुरुआत में बढ़त बनाने में कामयाब रहता है।
11:34 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: कौन-कौन पेश करेगा चुनौती?

(फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/)
11:26 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: अरशद-वेबर लुसाने डायमंड लीग से हटे

  • मौजूदा विश्व चैंपियन अरशद नदीम और जर्मनी के यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर के हटने से लुसाने डायमंड लीग की चमक कुछ फीकी पड़ गई है। 
  • नदीम 2024 के ओलंपिक में 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद से संघर्ष कर रहे हैं। 
  • इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78.63 मीटर रहा है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 77.41 मीटर के साथ नौवां स्थान हासिल किया था। 
  • वेबर ने बर्मिंघम में यूरोपीय चैंपियनशिप में 90.40 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। 
  • त्रिनिदाद और टोबैगो के मौजूदा विश्व चैंपियन केशोर्न वालकॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स की मौजूदगी के कारण अब भी मुकाबला कड़ा है। 
  • अमेरिका के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कर्टिस थॉम्पसन और चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नौ खिलाड़ियों में शामिल हैं। 
11:19 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: नीरज के लिए क्यों अहम है लुसाने चरण 

  • नीरज पिछले साल सितंबर से पीठ के निचले हिस्से की चोट से परेशान रहे हैं। इसके कारण उनकी वापसी दोहा में आयोजित डायमंड लीग तक टल गई थी।
  • ग्लास्गो में वह पूरी तरह से फिट नहीं थे, लेकिन फिर भी 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे।
  • राष्ट्रमंडल खेलों के बाद नीरज स्विट्जरलैंड के बील चले गए थे, जहां वह अपने बचपन के कोच जयवीर चौधरी और फिजियो ईशान मारवाह के साथ अभ्यास कर रहे थे।
  • नीरज के लिए सत्र के आखिर में होने वाले डायमंड लीग फाइनल की रैंकिंग में ऊपर पहुंचने के लिए लुसाने में होने वाली प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है।
  • वह फिलहाल छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। रैंकिंग में शीर्ष छह खिलाड़ी चार और पांच सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भाग लेंगे।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed