खतरे में दुनियाभर के लैपटॉप, एक विंडोज फाइल चोरी कर रही है आपकी निजी जानकारी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 20 Sep 2018 02:05 PM IST
This Windows file may be secretly hoarding your passwords and emails, all you needs to know
touch screen-capable Windows PC

    यदि आप भी उनलोगों में शामिल हैं जिनके पास टच-स्क्रीन विंडोज लैपटॉप या कंप्यूटर है तो आपकी सुरक्षा खतरे में है और हो सकता है कि आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी बाजार में पहुंच गई हो। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनियाभर के टच-स्क्रीन विंडोज वाले लैपटॉप और कंप्यूटर में एक फाइल है जो पिछले कई महीनों से लोगों की निजी जानकारी चुपके से चोरी कर रहा है।

    निजी जानकारी चोरी करने वाले इस फाइल का नाम WaitList.dat है। इसकी जानकारी डिजिटल फॉरेंसिक एंड इंसिडेंट रिस्पॉस के एक्सपर्ट Barnaby Skeggs ने दी है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह फाइल सिर्फ टच-स्क्रीन विंडोज लैपटॉप और कंप्यूटर में ही है। रिपोर्ट के मुताबिक हैंड राइटिंग टेक्स्ट कंवर्सेशन फीचर विंडोज 8 से दिया जा रहा है। ऐसे में संभव है कि WaitList.dat नाम की फाइल पिछले कई सालों से आपके लैपटॉप में मौजूद हो।

    ये भी पढ़ेंः तीन रियर कैमरे और अनोखे फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लांच हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018)

    हैंड राइटिंग टेक्स्ट कंवर्सेशन फीचर के ऑन होने के साथ ही WaitList.dat नाम का मैलवेयर एक्टिव हो जाता है है और आपके द्वारा टाइप किए जाने वाले चीजों पर नजर रखता है। खास बात यह है कि WaitList.dat फाइल में केवल मेटाडाटा ही नहीं, बल्कि पूरा डॉक्यूमेंट का टेक्स्ट सेव होता है। इस फाइल को कोई भी यूजर ओपन भी नहीं कर सकता है।

    ये भी पढ़ेंः गूगल पर करते हैं इन 5 चीजों के बारे में सर्च तो आज ही बंद कर दें, घर से उठा ले जाएगी पुलिस

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब तक हैंडराइटिंग रिकॉग्निशन फीचर को ऑन नहीं किया जाता है तब तक इस फाइल से कोई खतरा नहीं है। इस फाइल को आप C:\Users\%User%\AppData\Local\Microsoft\InputPersonalization\TextHarvester\WaitList.dat से खोज सकते हैं, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें