Google पर इन चीजों को सर्च करना आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है

आज सभी के हाथ में स्मार्टफोन है और जिनके पास यह स्मार्ट डिवाइस नहीं है उनके पास जियो का 4जी फीचर फोन तो होता ही है। स्मार्टफोन से हम गूगल सर्च का उपयोग भी करते हैं। अब तो फोन में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिल रहा है जिसकी मदद से हम अपनी आवाज में बोलकर भी सर्च कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे सवाल और जानकारियां भी हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करने से आप सुरक्षा और जांच एजेंसियों के रडार पर भी आ सकते हैं। आइए आपको उन पांच चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें गूगल पर सर्च न करने में ही भलाई है।

गूगल पर आप मजाक में या टाइम पास करने के लिए भी बम बनाने का तरीका सर्च करते हैं तो आपको पुलिस घर से उठा ले जा सकती है। दरअसल क्राइम और साइबर की नजर उन यूट्यूब चैनल और वेबसाइट्स पर होती है जिन पर बम बनाने के तरीके सिखाए जाते हैं। ऐसे में आप इन वेबसाइट पर जाते हैं पुलिस की नजर में आ सकते हैं और आपके आईपी एड्रेस के आधार पर पुलिस आपके पास पहुंच सकती है।

अगर आप गूगल पर किसी वजह से या जानबूझकर चाइल्ड पॉर्न के बारे में सर्च कर रहे हैं तो आज ही बंद कर दीजिए, क्योंकि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। बता दें कि भारत में चाइल्ड पॉर्न देखना, बढ़ावा देना और जानकारी इकट्ठा करना गैरकानूनी है।