तीन रियर कैमरे और अनोखे फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लांच हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018)

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 20 Sep 2018 12:00 PM IST
Samsung Galaxy A7 2018 Launched With Triple rear Camera
Samsung Galaxy A7 (2018)

    सैमसंग ने तीन रियर कैमरे के साथ अपना पहला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 दक्षिण कोरिया में लांच कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की खासियतों की बात करें तो इसमें 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और डॉल्बी एटम ऑडियो भी मिलेगा। साथ ही इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टकोर 2.2GHz वाला प्रोसेसर है, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया है। गैलेक्सी ए7 2018 में 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज है जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 का कैमरा

    इस फोन में डुअल तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 24 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ANT+, एनएफसी, सैमसंग पे, जीपीएस और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। कंपनी ने फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें