ये फीचर्स Google Assistant को बनाते हैं बेहतर, आपको भी नहीं होगी इनकी जानकारी

तकनीक के इस दौर में लोग इंटरनेट पर किसी भी चीज को सर्च करने के लिए गूगल की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी असिस्टेंट (Google Assistant) का इस्तेमाल करते हैं। इस समय गूगल असिस्टेंट यूजर्स के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट स्पीकर्स जैसे डिवाइसेज पर एप के रूप में उपलब्ध है। इस तकनीक के जरिए यूजर्स सिर्फ एक कमांड देकर गाने सुनने, क्रिकेट स्कोर जानने से लेकर ताजा खबरों तक की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
हालांकि, अब भी बहुत से यूजर्स को गूगल असिस्टेंट को इस्तेमाल करना नहीं आता हैं और उन्हें फीचर्स की जानकारी भी नहीं है। तो ऐसे में हम आज आपको इस खबर में गूगल असिस्टेंट के कुछ चुनिंदा खास फीचर्स के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं गूगल असिस्टेंट के फीचर्स के बारे में...
यूजर्स गूगल असिस्टेंट के इस फीचर के जरिए ऐसे व्यक्ति के साथ की गई कॉन्वर्सेशन को ट्रांसलेट कर सकेंगे, जो उनकी की भाषा नहीं बोल पाता है। इस फीचर के एक्टिवेट हो जाने के बाद यूजर्स आसानी से किसी भी भाषा को ट्रांसलेट कर पाएंगे। हालांकि, गूगल होम स्पीकर्स, असिस्टेंट बिल्ट-इन स्पीकर्स, स्मार्टफोन और टैबलेट के यूजर्स को इस फीचर का सपोर्ट मिलेगा।
यूजर्स को गूगल असिस्टेंट प्लेटफॉर्म पर इंटरप्रेटर मोड ओपन करना होगा। इसके बाद यूजर्स किसी भी भाषा को ट्रांसलेट कर सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ अगर यूजर इस फीचर को बंद करना चाहते हैं, तो वह स्टॉप कमांड देकर बंद कर सकेंगे।
यूजर्स गूगल लेंस के जरिए किसी भी ऑब्जेक्ट की जानकारी हासिल कर सकेंगे। गूगल लेंस इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स एप में बने लेंस पर क्लिक करें और अब फोन के कैमरा को उस ऑब्जेक्ट की फोटो की तरफ प्वाइंट करना होगा, जिसकी वह जानकारी लेना चाहते हैं। इसके बाद फोन की स्क्रीन पर ब्लैक कलर के डॉट दिखाई देने लगेंगे। इसका मतलब है कि यह फीचर ऑब्जेक्ट को एनालाइस कर रहा है। कुछ सेकेंड के बाद यूजर्स को उस ऑब्जेक्ट से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
अगर यूजर्स गूगल असिस्टेंट से न्यूज सुनना चाहते हैं, तो उन्हें सॉफ्टवेयर के होम बटन पर क्लिक करना होगा। अब यूजर्स के डिवाइस की स्क्रीन पर सर्च बॉक्स ओपन हो जाएगा। अब यहां यूजर्स को गुड मॉर्निंग (अपना नाम) कमांड देनी होगी। इसके बाद गूगल असिस्टेंट शहर की मौसम से लेकर देश की ताजा खबरें तक पढ़कर सुनाएगा।
यूजर्स इस फीचर के जरिए कमांड देकर आसानी से अपने फोन में मौजूद एप को खोल सकते हैं। लेकिन इसके लिए यूजर्स को वॉयस एक्सेस एप को डाउनलोड करना पड़ेगा। वहीं, कुछ स्टेप्स भी फॉलो करने होंगे :-
- सबसे पहले यूजर्स को फोन की सेटिंग में जाकर वॉयस एक्सेस फीचर को एक्टिवेट करना होगा।
- अब गूगल असिस्टेंट पर जाकर हैलो गूगल बोलना पड़ेगा।
- इसके बाद एप के नाम के साथ कमांड देना होगा और कुछ सेकेंड बाद असिस्टेंट उस एप को ओपन कर देगा।
- BSNL ने बजट रेंज के ब्रॉडबैंड प्लांस किए लॉन्च, मिलेगा हाई स्पीड डाटा और कॉलिंग का बेनिफिट
- 2019 में टिकटॉक ने फेसबुक को छोड़ा पीछे, डाउनलोडिंग के मामले में बना नंबर वन
- Vodafone के इन पोस्टपेड पैक में मिलेगा उम्मीद से ज्यादा डाटा, शुरुआती कीमत 399 रुपये
- बिना फेसबुक अकाउंट के अब नहीं कर पाएंगे मैसेंजर सुविधा का इस्तेमाल