BSNL ने बजट रेंज के ब्रॉडबैंड प्लांस किए लॉन्च, मिलेगा हाई स्पीड डाटा और कॉलिंग का बेनिफिट

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने 299 रुपये और 491 रुपये वाले ब्रॉडबैंड्स प्लांस लॉन्च किए है। कंपनी ने इन दोनों प्लांस की कीमत बजट रेंज में इसलिए रखी है, क्योंकि वह ज्यादा-से-ज्यादा ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ सकें। उपभोक्ताओं को इन दोनों प्लांस में 20 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, यूजर्स कॉलिंग की सुविधा को लैंडलाइन के जरिए ही इस्तेमाल कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के दोनों प्लांस के बारे में...
कंपनी ने इस प्लान को खासतौर पर मध्यवर्ग के लिए पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में 20 एमबीपीएस की स्पीड से 50 जीबी डाटा मिलेगा। अगर यूजर्स अवधि से पहले डाटा खत्म कर देते हैं, तो उनकी डाटा स्पीड को कम कर दिया जाएगा। वहीं, यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे।
कंपनी का यह प्लान उपभोक्ताओं के लिए मार्केट में उपलब्ध है। यूजर्स को इस पैक में 20 एमबीपीएस की स्पीड से 120 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर बिना एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे।
बीएसएनएल छह महीने के बाद 491 रुपये वाले नए यूजर्स को 3GB CUL ब्रॉडबैंड प्लान से संबंधित सर्कल में माइग्रेट कर देगा। वहीं, यूजर्स इन दोनों प्लांस का मासिक भुगतान कर सकते हैं। हालांकि, यूजर्स को इन प्लांस के लिए सालाना और छह महीने में पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने 299 रुपये और 491 रुपये वाले प्लांस को केवल मौजूदा बीएसएनएल ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए उतारा था, लेकिन अब दोनों पैक्स सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।
बीएसएनएल ने कुछ दिनों पहले मित्रम प्लान को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसकी कीमत 109 रुपये थी। इस प्लान में यूजर्स को 5 जीबी डाटा की सुविधा मिली है। इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स को कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट दे रही हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।
बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्लान में अधिक डाटा ऑफर किया है। यूजर्स को इस प्लान के तहत 31 दिसंबर 2019 तक रोजाना 3जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स एमटीएनएल के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 एफयूपी मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। हालांकि, 31 दिसंबर के बाद यूजर्स को केवल 2 जीबी डाटा की सुविधा ही मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 134 दिनों की है।
- 2019 में टिकटॉक ने फेसबुक को छोड़ा पीछे, डाउनलोडिंग के मामले में बना नंबर वन
- Vodafone के इन पोस्टपेड पैक में मिलेगा उम्मीद से ज्यादा डाटा, शुरुआती कीमत 399 रुपये
- भारतीय यूजर्स 5 से 6 घंटे सोशल मीडिया पर चैटिंग और वीडियो देखने में बिताते हैं समय : रिपोर्ट
- Reliance Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब पुराने प्रीपेड प्लांस नहीं करा सकेंगे रिचार्ज