बिना फेसबुक अकाउंट के अब नहीं कर पाएंगे मैसेंजर सुविधा का इस्तेमाल

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Sat, 28 Dec 2019 12:25 AM IST
Users can no longer use Messenger without Facebook account

    सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने बिना साइट पर अकाउंट बनाए मैसेंजर के इस्तेमाल की सुविधा समाप्त कर दी है। अब यूजर्स के लिए मैसेंजर का इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक अकाउंट बनाना अनिवार्य हो जाएगा।

    इससे पहले नए यूजर्स मैसेंजर या मैसेंजर लाइट एप में फेसबुक अकाउंट के स्थान पर अपने फोन नबंर से भी लॉगइन कर सकते थे। अब नए अपडेट के बाद, यूजर्स के लिए मैसेंजर का इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक अकाउंट से लॉगइन करना जरूरी हो जाएगा।

    फेसबुक अब अपना खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम बना रहा है जिससे वे अपने प्रतिद्वंदी एपल के आईओएस और गूगल के एंड्रॉयड से अपनी निर्भरता को खत्म कर सके। मालूम हो कि इन्हीं दोनों कंपनियों के पास दुनिया के सबसे चर्चित ऑपरेटिंग सिस्टम हैं। फेसबुक ने इसकी जिम्मेदारी माइक्रोसॉफ्ट के लिए विंडोज-एनटी ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाले मार्क ल्यूकोवस्की को दी है।

    फेसबुक हार्डवेयर के वाइस प्रेसिडेंट एंड्रयू बोसवर्थ का कहना है कि हम ये साबित करना चाहते हैं कि हमारा अगला लक्ष्य अंतरिक्ष है। हम दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं और सब कुछ खुद से करना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कैलिफोर्निया के बुर्लिनगेम फेसबुक 77 हजार स्क्वॉयर फीट में नया कैंपस बना रहा है। रिपोर्ट में दावा है, कंपनी सिलिकॉन चिप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस वॉइस असिस्टेंट बनाने में लगी है जिसका प्रयोग इस ऑपरेटिंग सिस्टम को तैयार करने में होगा।

    और पढ़ें...