जियो ने दिया एक और मौका, बढ़ाई धन धना धन ऑफर की तारीख

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sun, 16 Apr 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
reliance jio extended dhan dhana dhan offer date
जियो

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहको को एक और मौका देते हुए अपने धन धना धन ऑफर के रिचार्ज की तारीख बढ़ा दी है। पहले ये ऑफर केवल 15 अप्रैल तक के लिए था लेकिन कंपनी ने इसे एक दिन और एक्टेंड कर दिया है। अब आप 16 अप्रैल को भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी अपने ग्राहको को इस ऑफर के लिए अलर्ट भेज रही है। जिसमें आप 16 तारीख को रिचार्ज करा के भी इस ऑफर का लाभ पा सकते हैं।

    जियो ने ट्राई के आदेश के बाद समर सरप्राइज ऑफर बंद करते हुए धन धना धन ऑफर जारी किया। यह ऑफर खासकर उन जियो यूजर्स के लिए है जो किसी कारण समर सरप्राइज ऑफर नहीं ले सके थे। धन धना धन ऑफर में दो प्लान हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन के सेंसर कर रहे आपका पर्सनल डाटा लीक

    पहला रोज 1 जीबी डाटा वाला और दूसरा रोज 2 जीबी डाटा वाला है। 1 जीबी डाटा वाला रिचार्ज 309 रुपये और 2 जीबी डाटा वाला रिचार्ज 509 रुपये का है। दोनों प्लान की वैधता 84 दिन है। प्राइम मेंबर को 309 रुपये के रिचार्ज पर 1 जीबी 4 जी डाटा 84 दिनों तक रोज मिलेगा। साथ में मैसेज, रोमिंग और अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपके लिए दूसरा प्लान 509 रुपये का है जिसमें आपको 84 दिनों तक 2 जीबी डाटा रोज मिलेगा। साथ में मैसेज, रोमिंग और अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री।यह वन टाइम रिचार्ज है। यानी 84 दिनों के बाद आपका नॉर्मल प्लान शुरू हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें