स्मार्टफोन के सेंसर कर रहे आपका पर्सनल डाटा लीक

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 13 Apr 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
smartphone sensor can leak your password and personal data

    क्या आपको पता है कि आपके स्मार्टफोन में मौजूद ऐप या फोन में चल रही कुछ वेबसाइट्स आपके पासवर्ड और पर्सनल डिटेल को आसानी हैक कर सकती है। जब आप अपने फोन में कुछ टाइप करते हैं, ये ऐप आपके पासवर्ड या पिन को हैक कर लेते हैं। इस बात को हम नहीं कह रहे बल्कि इसका दावा विशेषज्ञ कर रहे हैं।

    ब्रिटेन की न्यकैसल यूनिवर्सिटी के साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि यूजर के मोबाइल में मौजूद विभिन्न सेंसरों की मदद से हैकर्स फोन का पिन या पासवर्ड आसानी से हैक कर लेते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि ये हैकर्स 4 अंक के पिन को पहले बार में ही 70 फीसदी तक क्रैक कर लेते हैं। पांच बार ट्राई करने पर ये पासवर्ड को 100 फीसदी तक ब्रेक कर लेते हैं।

    विज्ञापन

    इसके साथ ही रिसर्च ने बताया कि ज्यादातर लोग जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं होती है। लोगों को उनके स्मार्टफोन में लगे सेंसर की जानकारी भी नहीं होती है। लोग नहीं जानते कि उनके स्मार्टफोन में लगे 25 सेंसर किस काम में आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जानें क्या कहते हैं रिसर्चर

    स्मार्टफोन के सेंसर कर रहे आपका पर्सनल डाटा लीक
    फोटो : getty images

    मोबाइल इंडसस्ट्री में मौजूद सभी कंपनियों को इस बारे में जानकारी लेकिन उनके पास इस समस्या का कोई हल नहीं है। न्यूकैसल यूनिवर्सिटी की रिसर्चर फेलो मरियम मेरनेजाद ने बताया कि स्मार्टफोन या टैबलेट में जीपीएस, कैमरा एवं माइक्रोफोन के अलावा जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एनएफसी और रोटेशन सेंसर जैसे कई प्रकार के सेंसर लगे होते हैं।

    ये भी पढ़ें : रिलायंस कर्मचारियों के हाथ आया जियो का सेट टॉप बॉक्स, जल्द शुरू होंगी सेवाएं

    मोबाइल ऐप्स और वेबसाइटों को इन सेंसरों में से ज्यादातर का इस्तेमाल करने के लिए परमिशन की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में ये ऐप आपके फोन से डाटा चुरा सकते हैं और इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें