गूगल AREO, आधी रात को भी मिलेंगी होम सर्विसेज

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 15 Apr 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
Google Areo Local Services App Launched in India
गूगल एरिओ

    गूगल ने अपना नया ऐप एरिओ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ऐप को बिना किसी आधिकारिक सूचना के प्ले स्टोर पर लॉन्च कर दिया है। एरिओ एक लोकल सर्विस प्रोवाइड कराने वाला ऐप है। जिसके जरीए आप बील पेमेंट, खाना के ऑर्डर, प्लंबर या किसी ब्यूटीसियन को कॉल करके बुला सकते हैं।

    ये ऐप गूगल मैप्स की मदद से आपको सर्विस प्रोवाइडर के कौन्टेक्ट नंबर प्रोवाइड कराता है। शुरुआत में इस ऐप को बंगलुरू और मुंबई में ही लॉन्च किया गया है। लेकिन गूगल जल्द ही इसे वर्ल्ड वाइड लॉन्च कर सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : गूगल का फैक्ट चेकर टूल बताएगा न्यूज फेक है या सही

    इस ऐप के की मदद से आप किसी भी समय खाना ऑर्डर कर सकते हैं और किसी सर्विस प्रोवाइडर को कॉल कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले गूगल ने यूट्यूब गो भी लॉन्च किया है। ये ऐप खास तौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। माना जा रहा है कि कंपनी ने इस ऐप को टेस्टिंग के लिए प्ले स्टोर पर लॉन्च किया है। बाद में एरिओ को कंपनी अन्य प्लेटफॉर्म और दुनिया भर में लॉन्च कर सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें