इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

9 अप्रैल से 15 अप्रैल 2017 तक का सप्ताह खत्म हो रहा है तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की बड़ी टेक्नोलॉजी खबरों पर। जैसे- कौन-कौन से मोबाइल लॉन्च हुए, कौन-सी नई टेक्नोलॉजी आई, कौन-सा मोबाइल आपके लिए है बेस्ट। अगली स्लाइड में देखें सुर्खियां।

सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो
भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन को अमेजॉन से खरीदा जा सकता है। फोन गोल्ड और नेवी ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की कीमत 27,990 रुपये है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी सी7 प्रो को जनवरी में चीन में लॉन्च किया था।

आईफोन 7 और 7 प्लस रेड
ऐप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के स्पेशल एडिशन रेड वेरियंट के लिए प्री बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। रेड आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की प्री बुकिंग इन्फीबीम और अमेजॉन से हो सकती है। आईफोन के इस स्पेशल एडिशन वाले फोन को एल्युमिनियम फिनिश के साथ तैयार किया गया है जो 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट में आते हैं। बता दें कि पिछले महीने ही ऐप्पल ने एड्स के रोकथाम के लिए काम करने वाली संस्था RED संस्थान के साथ पार्टनरशिप के 10 साल पूरे होने पर रेड आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च किया था। इन्फीबीम से रेड आईफोन 7 के 128 जीबी वेरियंट को 68,999 रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।