व्हाट्सएप एडमिन को मिला सुपरपावर, उसकी मर्जी के बिना नहीं कर पाएंगे मैसेज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 24 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp update, Now admins Will Decide Who Can Post To The Group and change the descriptions
व्हाट्सएप

    दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने पिछले महीने एक फीचर की टेस्टिंग की थी और अब इस फीचर को सभी के लिए जारी कर दिया है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की इजाजत के बिना ग्रुप का कोई भी सदस्य ग्रुप में मैसेज नहीं कर पाएगा यानि अब व्हाट्सएप का ग्रुप एडमिन तय करेगा कि ग्रुप में कौन मैसेज करेगा और कौन नहीं। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के पास सेटिंग्स बदलने का अधिकार होगा। इसके बाद एडमिन ही तय करेगा कि ग्रुप का कौन-सा सदस्य ग्रुप का विवरण बदल सकेगा

    अगर आप एडमिन हैं तो ऐसे करें सेटिंग्स

    WhatsApp
    WhatsApp

    यदि आप भी किसी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन हैं तो आप सबसे पहले अपने ऐप को अपडेट करें। इसके बाद आप जिस ग्रुप के एडमिन हैं उस ग्रुप के नाम पर क्लिक करें और नीचे की ओर जाएं। अब आपको एक नया विकल्प ग्रुप सेटिंग्स का मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर आपको एडिट ग्रुप इंफो, सेंड मैसेज और एडिट ग्रुप एडमिन्स का विकल्प मिलेगा। एडिट ग्रुप के विकल्प पर क्लिक करके आप आप तय कर सकते हैं कि ग्रुप का विवरण यानि डिस्क्रिप्शन कौन बदल सकेगा और कौन नहीं।

    विज्ञापन
    व्हाट्सएप एडमिन को मिला सुपरपावर, उसकी मर्जी के बिना नहीं कर पाएंगे मैसेज

    इसी तरह सेंड मैसेज पर क्लिक करके आप सेटिंग कर सकेंगे कि ग्रुप में कौन सदस्य मैसेज भेजेगा और कौन नहीं। इस नए फीचर को लेकर व्हाट्सऐप का कहना है इस फीचर के आने के बाद ग्रुप में फालतू के मैसेज से मुक्ति मिलेगी और फालूत लोग मैसेज नहीं कर पाएंगे। हालांकि व्हाट्सऐप में इस फीचर के आने के बाद बवाल भी हो सकता है क्योंकि ग्रुप के सदस्यों को एडमिन के साथ झगड़ा भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर ग्रुप एडमिन इस फीचर का गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें