व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन 5 महीने से जेल में बंद, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Jul 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
whatsapp message forwarded in group lands default admin in jail for 5 months in madhya pradesh
WhatsApp Crime

    अगर आप भी किसी व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं या फिर एडमिन हैं तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो आपके सामने भी जेल जाने की नौबत आ सकती है। जी हां, कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से। राजगढ़ के तालेन कस्बे के निवासी और बीएससी के छात्र जुनैद खान को पुलिस ने पिछले 5 महीने से जेल में बंद करके रखा है और गौर करने वाली बात यह है कि जुनैद ना तो ग्रुप का एडमिन था और ना ही उसने मैसेज भेजे थे।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल राजगढ़ के तालेन कस्बे के जुनैद खान को पुलिस ने 14 फरवरी 2018 को व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज फारवर्ड होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिजनों का कहना है कि आपत्तिजनक मैसेज फॉरवर्ड होने के बाद वास्तविक ऐडमिन ने ग्रुप छोड़ दिया और जब पुलिस की कार्रवाई हुई तो उस समय तक जुनैद एडमिन बन गया था जिस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जुनैद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने वास्तविक एडमिन इरफान के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

    विज्ञापन

    नहीं मिल रही है जमानत

    bail
    bail

    इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के वक्त जुनैद ही व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था। ऐसे में जुनैद ही मैसेज के लिए जिम्मेदार है। जुनैद के भाई फारुख के मुताबिक आपत्तिजनक मैसेज के शेयर किए जाने के वक्त ग्रुप का एडमिन जुनैद नहीं था, लेकिन वास्तविक एडमिन और अन्य सदस्यों द्वारा ग्रुप छोड़ने के बाद जुनैद एडमिन बन गया। वहीं देशद्रोह का मामला होने के कारण कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है और इस वजह से वह अपनी परीक्षा भी नहीं दे पाया। पुलिस ने इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें