सैमसंग ने दूसरी तिमाही में की शाओमी की बराबरी, बेचे 99 लाख स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Jul 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Samsung Sells 9.9 Million smartphones in India in q2
samsung galaxy j8

    सैमसंग और शाओमी के बीच ठीक उसी तरह जंग चल रही है जिस तरह जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही है। साल 2018 की पहली तिमाही में शाओमी को कड़ी टक्कर देने के बाद सैमसंग ने दूसरी तिमाही में उसकी बराबरी कर ली है। साल 2018 की दूसरी तिमाही में सैमसंग ने कुल 99 लाख फोन बेचे हैं और शाओमी के स्मार्टफोन की बिक्री भी इतनी ही है।

    इसका खुलासा सिंगापुर की मार्केट रिसर्च कंपनी कैनालिस की रिपोर्ट से हुआ है। कैनालिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय बाजार में शाओमी और सैमसंग ने दूसरी तिमाही में कुल 99 लाख स्मार्टफोन की बिक्री की है। दोनों कंपनियों की स्मार्टफोन बाजार की हिस्सेदार की बात करें तो यह 60 फीसदी है जो कि पिछले साल 43 प्रतिशत थी।

    विज्ञापन

    कैनालिस के विश्लेषक तुआनाह ग्वेन के मुताबिक सैमसंग ने नए फीचर्स के साथ शानदार वापसी कर रही है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन मे पोट्रेट डॉली और बैकग्राउंड ब्लर शेप दिए जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिक्री सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो की बिक्री हुई है। इस मॉडल के तहत 23 लाख फोन की बिक्री हुई है। रिपोर्ट की मानें तो भारत में बिकने वाले 10 स्मार्टफोन में से 6 या तो सैमसंग का होता है या फिर शाओमी का।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी J8 की अनबॉक्सिंग

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें