फेसबुक करने जा रहा बड़ा बदलाव, इस नोटिफिकेशन से मिलेगा छुटकारा

लगातार डाटा लीक को लेकर फजीहत झेल रहे दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने एक बड़ा फैसला लिया है। अगर आप भी फेसबुक मैसेंजर के नोटिफिकेशन से परेशान हैं तो यह खबर आप ही के लिए है। दरअसल फेसबुक पर किसी नए दोस्त को फ्रंड लिस्ट में एड करने पर 'नाउ कनेक्टिड ऑन मैसेंजर' का नोटिफिकेशन फेसबुक मैसेंजर में मिलता है जिसे अब कंपनी बंद करने जा रही है। वैसे यह फेसबुक का एक बढ़िया फैसला है क्योंकि इस नोटिफिकेशन को कोई जरूरत नहीं है।
फेसबुक ने कहा है कि धीरे-धीरे मैसेंजर में मिलने वाले इस नोटिफिकेशन को बंद कर दिया जाएगा, हालांकि इसमें भी एक दिक्कत यह है कि शुरुआत में ये एलर्ट उन यूजर को नहीं मिलेंगे जो इन्हें देखकर चैटिंग शुरू नहीं करते हैं फेसबुक इसके लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करेगा। फेसबुक ने कहा है कि इस तरह के गैर जरूरी नोटिफिकेशन लोगों को परेशान करता है। ऐसे में यह नोटिफिकेशन सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्हें यह फीचर पंसद आता है।
बता दें कि अभी हाल ही में एक बग की वजह से फेसबुक के करीब 14 मिलियन यानि 1 करोड़ 40 लाख यूजर्स का निजी डाटा पब्लिक हो गया है। फेसबुक ने इसे लेकर खेद भी जताया है। फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा है कि बग के कारण ये गड़बड़ियां 18 मई से 27 मई 2018 के बीच हुईं थीं। कंपनी के प्राइवेसी आॅफिसर ईरिन इग्न ने अपने एक बयान में सॉफ्टवेयर में खराबी की बात स्वीकार की है।
ईरिन इग्न ने आगे कहा, 'हमने बग को फिक्स कर दिया है और हम लोगों को सलाह देते हैं कि इस अवधि में उन्होंने जो भी पोस्ट शेयर किए हैं वे अपने पोस्ट का रिव्यू कर लें। हम यहां यह भी साफ कर देना चाहते हैं कि 18 मई से पहले शेयर किए गए फेसबुक पोस्ट में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। इस बग के कारण लोगों को हुई परेशानी के लिए हम माफी मांगते हैं।'
- पुलिसवाला रिश्वत मांगे तो इस व्हाट्सऐप नंबर पर करें शिकायत, आपकी पहचान रखी जाएगी गुप्त
- MIUI 10 के ये 5 फीचर्स बदल देंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका, यहां जानें
- सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार, गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
- फेसबुक पर आपकी निजी पोस्ट को भी पूरी दुुनिया देख रही है, ऐसे करें चेक