सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार, गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

तमाम लीक्स के बाद सैमसंग ने अपने दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए9 और गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 मिलेगा। साथ ही सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार और गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। दोनों फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। हालांकि इन दोनों फोन के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन में मेटल फ्रेम बॉडी, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो, 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन क्वॉडकोर 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए एड्रोनो 512 जीपीयू और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन में डुअल रियर कैमरा (16+24 मेगापिक्सल) है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.0 है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ब्यूटी मोड दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ फ्ललैश लाइट मिलेगी। फोन में 3700mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5,GPS और डिजिटल असिस्टेंट बिक्सीबाय का सपोर्ट दिया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन यानि करीब 31,600 रुपये होगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में मेटल बॉडी, डुअल सिम सपोर्ट, 6 इंच की फुल एचडी प्ल्स सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में 1.8GHz का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में डुअल रियर कैमरा (16+5 मेगापिक्सल) सेटअप है। फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का हैै। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्ललैश लाइट है। इसके अलावा फोन में 3500mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5,GPS और डिजिटल असिस्टेंट बिक्सीबाय का सपोर्ट दिया गया है। लेक्सी ए9 स्टार लाइट की कीमत 1,999 चीनी युआन यानि करीब 21,100 रुपये है।