1 महीने में 10 लाख बिका शाओमी रेडमी 4,आज है खरीदने का मौका

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jul 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4 goes to sale today via amazon and mi site
Redmi 4

    शाओमी का रेडमी 4 आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री आज अमेजॉन इंडिया और एमआई.कॉम से दोपहर 12 बजे से होगी। बता दें कि इस फोन की भारत में बिक्री को लेकर कंपनी का दावा है कि 1 महीने में रेडमी 4 के 10 लाख यूनिट्स भारत में बिके हैं।

    शाओमी रेडमी 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi 4a
    Redmi 4a

    इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

    विज्ञापन

    रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है। इसके अलावा 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये/10,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें