अब गूगल मैप बताएगा कहां पहुंची है आपकी बस, कोलकाता से हुई शुरुआत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Jul 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Now Google Maps Show you Real Time Bus Information in Kolkata
Google Maps

    अभी तक गूगल मैप आपको रास्ता ही बताता था लेकिन अब यह आपको बस की रियल टाइम लोकेशन भी बताएगा। इसकी शुरुआत भी कोलकाता से हो गई है। यानी अब आप गूगल की मदद से ठीक वैसे ही रोडवेज बस की लाइव लोकेशन देख सकेंगे जैसे रेल का देखते हैं। गूगल मैप का भारत में यह पहला रिलय टाइम फीचर लॉन्च हुआ है।

    गूगल ने अपने इस नए फीचर के लिए वेस्ट बंगाल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (WBTC) के साथ पार्टनरशिप की है। इस मौके पर गूगल ने कहा कि जल्द ही बाकी राज्यों में यह सेवा शुरू की जाएगी। इस पर काम चल रहा है।

    विज्ञापन

    गूगल मैप के इस नए फीचर के बाद यूजर्स अगले बस स्टॉप की जानकारी समय सहित प्राप्त कर सकेंगे। इस फीचर के यूज के लिए बस नंबर और स्टॉप का नाम डालना होगा। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे करें गूगल के इस फीचर का इस्तेमाल

    अपने फोन में गूगल मैप ऐप में जाएं और जहां जाना है उस जगह का नाम सर्च बार में डालें और 'get directions'पर क्लिक करें। इसके बाद 'transit' पर टैप करें। अब आपके सामने बस की रूट, टाइम, नंबर और भी बहुत कुछ दिख जाएगा। इसके अलावा बस की रियल टाइम लोकेशन भी देख सकेंगे। वहीं आपकी बस आगे कहां-कहां रूकेगी आप इसे भी देख सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें