32 साल पुराने MS PAINT को कंपनी करने जा रही है बंद

जिस माइक्रोसॉफ्ट पेंट में आपने कंप्यूटर की एबीसीडी सीखी थी अब वह बंद होने जा रहा है। 1985 में लॉन्च किए अपने इस टूल को अब माइक्रोसॉफ्ट बंद करने की प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी विंडोज 10 के क्रिएटर अपडेट के साथ ही एमएस पेंट का सपोर्ट बंद करेगी।
बता दें कि सबसे पहले कंपनी ने 1985 में विंडोज 1.0 के साथ पेंट को पेश किया था। पेंट को पहला ग्राफिक्स एडिटर भी कहा जाता है। वहीं खबर है कि विंडोज 10 क्रिएटर के अपडेट में एमएस पेंट के अलावा कंपनी Outlook Express, Reader App, और Reader List भी हटा सकती है।
वैसे आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट पेंट की जगह Paint 3D को ला रही है, जो कि बेहद ही प्रोफेशनल एडिटिंग सॉफ्टेवयर है। Paint 3D की मदद से यूजर्स 2D टूल से 3D इमेज बना सकेंगे।
अपने फेवरेट टूल के बंद होने की खबर से लोग सोशल मीडिया पर अपना दुःख भी जारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एमएस पेंट की फोटो RIP के साथ शेयर हो रही है।