iPhone XR की बिक्री आज से भारत में शुरू, जानें ऑफर्स और कीमत

ऐपल के सबसे सस्ते आईफोन XR की बिक्री आज से भारत समेत कई देशों में शुरू हो गई है। इससे पहले इस फोन के भारत में प्री-बुकिंग 19 अक्टूबर से हो रही थी। आईफोन एक्सआर को फ्लिपकार्ट, ऐपल स्टोर, रिटेल स्टोर, एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर, जियो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
बता दें कि ऐपल ने पिछले महीने ही अपने तीन नए आईफोन iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR लांच किए थे। इनमें से iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री पहले से ही भारत में हो रही है। iPhone XR के 64GB वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमत 91,900 रुपये है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, येलो, कोरल और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। एयरटेल के स्टोर से iPhone XR को 14,999 रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Apple के नए आईफोन में चलेगा डुअल सिम, जानें भारत में कैसे काम करेगा ई-सिम
iPhone XR स्पेसिफिकेशन
इसमें भी डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय मिलेगा और आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। डिस्प्ले में नॉच मिलेगा। हालांकि इस फोन में 3डी टच की जगह हैप्टिक टच दिया गया है। इस फोन की बॉडी 7000 सीरीज एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम से बनी है और इसे वाटर व डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 रेटिंग मिली है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। रियर कैमरे के साथ क्वॉड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। वहीं फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 अपर्चर है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक सिम ई-सिम होगा।