Apple के नए आईफोन में चलेगा डुअल सिम, जानें भारत में कैसे काम करेगा ई-सिम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 13 Sep 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Apple launched Three new iPhones with dual sim support: Here’s how e-SIM in India works
dual sim iphone

    एप्पल ने पहली बार डुअल सिम के साथ तीन आईफोन लांच करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। एप्पल ने बुधवार को स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित इवेंट में एप्पल वॉच सीरीज 4  के साथ आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स,  आईफोन XR  पेश किए। iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR को डुअल सिम के साथ लांच किया गया, हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि डुअल सिम में से एक सिम ई-सिम होगा। अब सवाल यह है कि आखिर ई-सिम होता है और यह कैसे काम करता है। आइए जानते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि एप्पल ने पहली बार ई-सिम को पिछले साल एप्पल वॉच 3 के साथ लांच किया था। एप्पल वॉच 3 को एयरटेल और जियो के ई-सिम के साथ खरीदा जा सकता है।

    ई-सिम का मतलब क्या है और यह कैसे काम करता है

    how e sim works
    how e sim works

    ई-सिम का फुल फॉर्म इंबेडेड सब्स्क्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (eSIM) होता है। नाम से ही जाहिर है कि ई-सिम फोन में या किसी डिवाइस में पहले से ही इंस्टॉल्ड आता है यानि ई-सिम को आप निकाल नहीं सकते। साथ ही इसे आप आप सभी डिवाइस में नहीं लगा सकते। ई-सिम इंटरनेट ऑफ थिंग्स का ही एक प्रकार है। ई-सिम को टेलीकॉम कंपनियां एक्टिव करती हैं। इसकी खासियत यह है कि ऑपरेटर बदलने पर आपको सिम कार्ड नहीं बदलना पड़ेगा।

    विज्ञापन

    भारत में फिलहाल एयरटेल और जियो के पास ही ई-सिम उपलब्ध है। वैसे एप्पल ने भारत में वोडाफोन, एयरटेल और जियो के साथ ई-सिम के लिए पार्टनरशिप की है, हालांकि अभी भी यह सस्पेंस बना हुआ है कि डुअल सिम वाला आईफोन भारत में लांच होगा या नहीं।बता दें कि चीन में लांच होने वाले आईफोन में ई-सिम का सपोर्ट नहीं मिलेगा। चीन के लोग आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले दो सिम कार्ड को आईफोन में एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे, क्योंकि चीन में डुअल सिम की सुविधा नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें