छठ पूजा में जाना है बिहार तो इन दो ट्रेनों में अभी 400 से ज्यादा सीटें हैं खाली

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 26 Oct 2018 10:18 AM IST
chhath puja special train 2018: Book confirm ticket in these train for bihar
chhath puja special train 2018

    छठ पूजा बिहार का सबसे बड़ा त्योहार है। छठ पूजा में पूरी दुनिया से बिहार के लोग अपने घर जाना चाहते हैं लेकिन कई बार ट्रेनों में टिकट ना मिलने की वजह से उन्हें शहर में छठ पूजा करनी पड़ जाती है। हर साल की तरह इस बार भी बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। किसी भी ट्रेन में टिकट खाली नहीं हैं। भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने कई सारी स्पेशल ट्रेनें भी चलाईं हैं लेकिन उनमें भी टिकट नहीं मिल रहा है। वैसे आपके लिए अच्छी खबर है कि हम आपको आज नई दिल्ली से चलने वाली दो ऐसी ट्रेन के बारे में बताएंगे जो जिनमें अभी भी 400 से ज्यादा सीटें खाली हैं।

    chhath puja special train 2018
    chhath puja special train 2018

    सबसे पहले पटना की बात करें तो नई दिल्ली से पटना जाने के लिए NDLS DBG SPL(04064) नाम की एक ट्रेन है जिसमें खबर लिखते समय तक स्लिपर कोच में 9 नवंबर के लिए 409 सीटें खाली हैं। यह ट्रेन यह सिर्फ शुक्रवार को चलती है। इस ट्रेन के थर्ड एसी में भी 35 सीटें और 2A में 24 सीटें खाली हैं।

    chhath puja special train 2018
    chhath puja special train 2018

    NDLS DBG SPL(04064)ट्रेन नई दिल्ली से 11:00 बजे दिन में खुलती है और पटना जंक्शन पर आपको सुबह 4:15 बजे पहुंचा देगी। यदि आप दीवाली के बाद छठ पूजा मे घर जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छी ट्रेन है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें