भारत आ रही है Infinix, Zero 4 और Zero 4 Plus स्मार्टफोन करेगी लॉन्च

भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या हर साल एक नए मुकाम पर पहुंच रही है। ऐसे में भारत में तमाम मोबाइल कंपनियों को अपना भविष्य दिख रहा है। अभी तक भारतीय मोबाइल बाजार में चीन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और फिनलैंड जैसे देश की मोबाइल कंपनियां थीं, लेकिन अब हांगकांग की कंपनी इनफिनिक्स Infinix भारतीय बाजार में अपने नए मोबाइल के साथ दस्तक दे रही है। यह कंपनी 2012 में शुरू हुई है। कंपनी के फोन का टीजर भी फ्लिपकार्ट पर जारी हो गया है।
इनफिक्स Zero 4 और Zero 4 Plus की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर के मुताबिक इनफिनिक्स अपने दो नए स्मार्टफोन के साथ भारत में एंट्री करेगी। ये दोनों फोन Zero 4 और Zero 4 Plus होंगे। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जीरो 4 प्लस में 5.89 इंच की फुल एचडी डिस्प्ल होगी, डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन होगा। फोन में डेकाकोर मीडियाटेक हेलियो X20 प्रोसेसर होगा और 4GB रैम होगा। फोन 32 जीबी और 64 जीबी के वेरियंट में बाजार में आएगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो 20.7MP का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन के साथ 4,000 mAh की बैटरी होगी जो XCharge 3A को सपोर्ट करेगी। फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 4G,LTEm 3G, WiFi, Bluetooth,GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, नॉयज कंट्रोलर होगा। फोन की कीमत $370 यानी करीब 23,800 रुपये हो सकती है।
वहीं Infinix Zero 4 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, 16MP का रियर, 8MP का फ्रंट कैमरा और 3200mAh की बैटरी होगी। फोन की कीमत $300 यानी करीब 19,300 रुपये हो सकती है।