जल्द ही दूसरे ब्रांड के स्मार्टफोन में भी सपोर्ट करेगा सैमसंग पे

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jul 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
Samsung likely to Bring samsung pay in other Smartphones
सैमसंग पे - फोटो : hindustantimes

    सैमसंग भी अब दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन में सैमसंग पे देने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग दूसरी कंपनियों को अपने स्मार्टफोन में मैग्नेटिक सिक्योर ट्रांसमिशन (MST) चीप लगाने की सिफारिश करता है ताकि कार्ड स्वाइप करके पेमेंट हो सके। बता दें कि सैमसंग पे फिलहाल सैमसंग के कुछ चुनिंदा फोन में ही सपोर्ट करता है।

    आपके याद दिला दें कि मार्च 2017 में कंपनी ने भारत में Samsung Pay लॉन्च किया था। सैमसंग सिर्फ उन्हीं फोन में सपोर्ट करता है जिनमें एनएफसी दिया गया है। इसकी मदद से फोन के जरिए किसी भी NFC-enabled PoS machine और स्वाइप कार्ड की मदद से पेमेंट किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ऐसे अपने फोन में सैमसंग पे करें इस्तेमाल

    सैमसंग पे
    सैमसंग पे - फोटो : hindustantimes

    आप अपने फोन में सैमसंग पे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने फोन को अपडेट कर लें। फिर सैमसंग पे की साइट पर जाकर अकाउंट बनाएं और फिर फोन में सैमसंग पे की आईडी को अपडेट करें। अब आपको सैमसंग पे का आइकन दिखेगा, वहां से सैमसंग पे ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें