जियो, एयरटेल की राह पर Idea, अगले साल तक लॉन्च होगा 4G VoLTE

रिलायंस जियो के बाद एयरटेल ने 4जी VoLTE नेटवर्क लॉन्च करने की घोषणा की है। वहीं अब आइडिया सेल्युलर भी साल 2018 तक पूरे देश में 4G VoLTE लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आइडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि वह 2300 MHz और 2500 MHz स्पेक्ट्र्म बैंड का यूज करके 4जी वीओएलटीई नेटवर्क का विस्तार करेगी। बता दें बता दें कि आइडिया फिलहाल 5 शहरों में ही 4जी सर्विस दे रहा है।
वहीं इससे पहले देश की सबसे टेलीकॉम भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने बुधवार को कहा था कि फाइनेंशियल इयर 2018 अंत तक कंपनी पूरे देश में 4G VoLTE सर्विस शरू कर दिय जाएगा। 5-6 शहरों में इसकी टेस्टिंग भी चल रही है। भारती एयरटेल नोकिया के साथ मिलकर VoLTE सर्विस पर काम कर रहा है। वहीं आइडिया भी इस तकनीक के लिए कई टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क कर रहा है।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में सिर्फ रिलायंस जियो ही देशभर में VoLTE तकनीक प्रोवाइड करा रहा है। कंपनी ने हाल ही में जियो 4जी फीचर फोन लॉन्च किया है जिसे ग्राहकों को फ्री में 1,500 रुपये सिक्योरिटी के साथ दिया जाएगा।