Jio और Airtel के ये हैं धांसू रिचार्ज प्लान, रोजाना मिलेगा 3GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 23 Jul 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Jio and Airtel recharge plans which will give you 3gb data per day
recharge plans

    वैसे तो दूरसंचार बाजार में 1.5 और 2 जीबी डाटा वाले रिचार्ज प्लान काफी लोकप्रिय हैं और उपभोक्ता इनका जमकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो एक दिन के भीतर ही 1.5 से 2 जीबी डाटा खत्म कर देते हैं। ऐसे में आज हम उन यूजर्स के लिए जियो और एयरटेल के कुछ शानदार डाटा प्लान लेकर आए हैं, जिनमें उन्हें रोजाना 3 जीबी डाटा के साथ प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी। आइए जानते हैं इन प्री-पेड प्लान के बारे में विस्तार से...

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 349 रुपये वाला प्लान

    अगर आप जियो के ग्राहक हैं, तो आप इस प्लान को अपने लिए चुन सकते हैं। आपको इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए आपको 1,000 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। हालांकि, आप जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी आपको इस प्लान में जियो के प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    jio
    jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 401 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस प्लान में आपको रोजाना 100 एसएमएस के साथ 3 जीबी डाटा समेत अतिरिक्त 6 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही कॉलिंग के लिए आपको 1,000 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। हालांकि, आप जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो कंपनी आपको इस प्लान के साथ जियो के प्रीमियम एप्स के साथ 399 रुपये में एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें