बदल गए आइडिया के पोस्टपेड प्लान के नाम, अब यह होगा नाम

वोडाफोन आइडिया ने आइडिया के पोस्टपेड प्लान को नया नाम दे दिया है। आइडिया के पोस्टपेड प्लान (निर्वाण) अब वोडाफोन रेड के नाम से जाने जाएंगे। वोडाफोन आइडिया ने नाम बदलने की प्रक्रिया को अब पूरा कर लिया है। अमर उजाला वोडाफोन आइडिया के इस योजना के बारे में सबसे पहले आपको 25 जून को जानकारी दी थी, वहीं अब कंपनी ने इस पर मुहर लगा दी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से कंपनी इस काम कर रही थी।
पहले आइडिया की वेबसाइट पर जाकर प्लान चेक करने पर आइडिया की ही साइट खुलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब यदि आप आइडिया की वेबसाइट पर जाकर कोई पोस्टपेड प्लान चेक करते हैं तो साइट वोडाफोन की वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो रही है। साथ ही कंपनी ने आइडिया के पोस्टपेड प्लान को भी अब वोडाफोन रेड के नाम से जारी करना शुरू कर दिया है। वोडाफोन आइडिया ने इस योजना के बारे में इसी साल फरवरी में जानकारी दी थी।
ऐसे में यह भी संभावना है कि कंपनी आगे चलकर आइडिया की साइट को हमेशा के लिए बंद कर दे और प्री-पेड प्लान को भी वोडाफोन के नाम से जारी किया जाए। आइडिया निर्वाण पोस्टपेड प्लान का नामकरण मुंबई, गुजरात, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में हो रहा है।
बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में ई-सिम पेश किया है जो कि फिलहाल आईफोन के कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। वोडाफोन आइडिया से पहले एयरटेल और जियो भारत में ई-सिम की सेवा दे रहे थे।
- घरेलू कंपनी VingaJoy ने पेश किया 'बीट ब्रदर्स नेकबैंड सीएल-130', 12 घंटे तक नॉन-स्टॉप म्यूजिक का दावा
- शाओमी का Redmi Note 10 स्मार्टफोन ऑनलाइन हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च
- भारतीय बाजार में मौजूद हैं ये शानदार नॉन-चाइनीज स्मार्ट टीवी, बनेंगे आपकी पहली पसंद
- Detel ने भारत में लॉन्च किया नया इंफ्रारेड थर्मामीटर DT09+, कीमत 1,099 रुपये!