25,000 रुपये से कम में मिल रहा है iPhone 6, यह मौका फिर ना मिलेगा दोबारा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 22 May 2018 11:52 AM IST
Flipkart Apple iphone fest, buy iphone 6 under Rs 25,000
iphone 6

    अगर आपको भी आईफोन खरीदना है और ज्यादा कीमत होने के कारण नहीं खरीद पाते हैं तो इस रिपोर्ट को आपको पढ़ना चाहिए। इसमें हम आपको फ्लिपकार्ट पर चल रही आईफोन सेल के बारे में बताएंगे। फ्लिपकार्ट ने 21 से 27 मई के बीच एप्पल वीक का आयोजन किया। इस दौरान आईफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आईफोन 6 तो 25 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है। आइए जानते हैं।

    iphone 6
    iphone 6

    Apple iPhone 6 (32 जीबी)

    इस सेल में iPhone 6 को सिर्फ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर फ्लिपकार्ट 5,501 रुपये की छूट दे रहा है। वहीं 1,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस फोन में 32GB स्टोरेज, 4.7 इंच की डिस्प्ले, 8MP का रियर कैमरा, 1.2MP का फ्रंट कैमरा है।

    iPhone 6s
    iPhone 6s

    iPhone 6s

    इस फोन के 32 जीबी वेरियंट पर 6,001 रुपये की छूट मिल रही है। इसे 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 4.7 इंच की डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और ए9 प्रोसेसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें