Honor 7A और Honor 7C आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Honor आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है जिनमें Honor 7A और Honor 7C शामिल हैं। हॉनर के इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगीा। इवेंट की शुरुआत दिन में 11.30 बजे शुरू होगी जिसे हॉनर इंडिया के यूट्यूब चैनल और फ्लिपकार्ट पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा आप इवेंट को हॉनर इंडिया के फेसबुक पेज पर भी देख सकेंगे।
Honor 7A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 2GB+32GB और 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। चीन में Honor 7A की कीमत RMB 799 यानि करीब 8,500 रुपये है।
Honor 7C की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरियंट में मिलेगा। डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है औरर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। चीन में Honor 7A की कीमत RMB 899 यानि करीब 9,500 रुपये है।