OnePlus 6 की भारत में पहली सेल आज, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 22 May 2018 12:07 PM IST
OnePlus 6 Open Sale Begins on Amazon, Also Available at Croma Stores
OnePlus 6

    वनप्लस का हाल ही में लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 आज यानि 22 मई 2018 को बिक्री के लिए भारत में पहली बार सभी के लिए उपलब्ध होगा। बिक्री के लिए किसी फ्लैश सेल का आयोजन नहीं किया गया है। ऐसे में आप किसी भी वक्त फोन खरीद सकते हैं। इससे पहले 21 मई को भी फोन की सेल हुई थी जो कि सिर्फ अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए थी। अमेजॉन के अलावा वनप्लस 6 क्रोमा के ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलेगा और इसे वनप्लस की वेबसाइट, वनप्लस के स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। वनप्लस 6 भारत मेें 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। 6 जीबी रैम वाला मॉडल मिरर ब्लैक फिनिश और 8 जीबी रैम वाला वेरियंट मिरर ब्लैक व मिडमाइट ब्लैक रंग में मिलेगा।

    OnePlus 6 की कीमत और साथ में मिलने वाले ऑफर्स

    OnePlus 6 Marvel Avengers
    OnePlus 6 Marvel Avengers

    OnePlus 6 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है। इसके अलावा इस फोन का मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन भी है जो कि 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी बिक्री 29 मई से होगी और इसकी कीमत 44,999 रुपये है। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो SBI कार्ड से शॉपिंग करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं आइडिया सेलुलर भी 2,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है।

    वनप्लस 6 की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 6
    OnePlus 6

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। साथ ही कंपनी ने पहली बार डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। वनप्लस 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। हालांकि कुछ दिनों बाद यूजर्स को एंड्रॉयड पी का बीटा वर्जन मिल जाएगा। OnePlus 6 को पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। फोन के साथ कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग के लिए डैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

    हालांकि डैश चार्जर अलग से खरीदना होगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 3300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि आधे घंटे की चार्जिंग में यह फोन दिनभर का बैकअप देगा। फोन में हेडफोन जैक भी दिया गया है। OnePlus 6 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो शूट किया जा सकेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें