Realme C3 की पहली सेल आज, मिल सकते हैं स्पेशल ऑफर्स

रियलमी (Realme) के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन सी3 (Realme C3) की आज पहली सेल शुरू हो गई है। ग्राहक इस बजट रेंज वाले डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकेंगे। इसके अलावा उन्हें इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। आपकी बता दें कि कंपनी ने इससे पहले सी1 और सी2 फोन को भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं रियलमी सी3 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Realme C3 की कीमत और ऑफर
कंपनी ने इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें एक 3 जीबी रैम +32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी है। दूसरी तरफ ऑफर्स की बात करें तो जियो ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 349 रुपये के प्लान का बेनेफिट दे रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Realme C3 की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- Samsung Galaxy A51 Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज में यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है?
- Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro 108MP कैमरा का साथ हुए लॉन्च, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट
- पैनासोनिक ने भारत में पेश किया कनेक्टेड लिविंग प्लेटफॉर्म MirAIe
- Ambrane ने भारत में लॉन्च किया नया ईयरबड्स, गूगल असिस्टेंट के साथ मिलेगी एपल सिरी का भी सपोर्ट