Samsung Galaxy A51 Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज में यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है?

प्रदीप पांडे
Thu, 13 Feb 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A51 Review price specifications camera and processor
Samsung Galaxy A51 Review - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने हाल ही में अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी ए51 को बाजार में पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए51, पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी ए50एस का अपग्रेडेड वर्जन है। सैमसंग गैलेक्सी एस51 की कीमत 23,999 रुपये है और यह फोन 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिल रहा है। गैलेक्सी ए51 में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जो कि सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 की तरह है। आइए रिव्यू जानते हैं...

    Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A51
    Samsung Galaxy A51 - फोटो : amar ujala

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित वन UI 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। Samsung के इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 4500mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन

    फोन के साथ 15 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। बॉक्स में आपको हेडफोन के साथ एक कवर भी मिलेगा। इस फोन में एक खास फीचर दिया गया है जो कि सिर्फ भारत के लिए है। इस फीचर की मदद से मैसेंजर एप मैसेज को जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करेगा। उदाहरण के तौर पर आज आपकी ट्रेन है और बुकिंग का मैसेज 4 दिन पहले आया है तो गैलेक्सी ए51 में वह मैसेज आपको सबसे ऊपर दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए51 की डिजाइन और डिस्प्ले

    Samsung Galaxy A51
    Samsung Galaxy A51

    पहली नजर में कोई भी चीज तभी पसंद आती है जब उसकी डिजाइन कमाल की हो और लुक दीवाना बनाने वाला हो। सैमसंग गैलेक्सी ए51 आपको पहली नजर में दीवाना बना सकता है। इसकी डिस्प्ले बेहतरीन हैं, खासकर इसकी कर्व डिजाइन। फोन का वजन 172 ग्राम है और यह फोन मात्र 7.9एमएम पतला है। ऐसे में यह एक काफी स्लिम फोन है। इसकी बॉडी पॉली कार्बोनेट की है लेकिन फिनिशिंग इतनी शानदार है कि आपको ग्लास वाली फीलिंग आएगी।

    Samsung Galaxy A51 Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज में यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है?

    यह फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज्म कलर वेरियंट में मिलेगा। पावर और वॉल्यूम बटन को जहां लेफ्ट साइड में तो सिम कार्ड ट्रे को राइट साइड में जगह मिली है। इस फोन में आप एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। गैलेक्सी ए51 में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है जो कि गैलेक्सी नोट 10 की तरह है। कुल मिलाकर कहें तो सैमसंग ने इस मिडरेंज स्मार्टफोन में प्रीमियम डिजाइन का तोहफा दिया है।

    Samsung Galaxy A51 Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज में यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है?

    जहां तक डिस्प्ले का सवाल है तो गैलेक्सी ए51 के साथ आपको वास्तव में एक नया अनुभव मिलने वाला है। वीडियो देखते समय बेजल (किनारा) तो आपको नजर ही नहीं आएगा। गैलेक्सी ए51 की डिस्प्ले को लेकर हम कह सकते हैं कि इस फोन में सैमसंग के किसी प्रीमियम स्मार्टफोन से भी बेहतर डिस्प्ले है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए51 का कैमरा

    Samsung Galaxy A51 Camera Review
    Samsung Galaxy A51 Camera Review - फोटो : amar ujala

    गैलेक्सी ए51 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड है। तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ आपको प्रो (मैनुअल), पैनोरमा, फूड, हाइपरलैप्स, सुपल स्लो और स्लो मोशन जैसे मोड्स मिलते हैं। कैमरे के साथ बिक्सी विजन और एआर डूडल का भी सपोर्ट है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 का कैमरा रिव्यू आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

    सैमसंग गैलेक्सी ए51 का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    Samsung Galaxy A51
    Samsung Galaxy A51 - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने अपने इस फोन में Exynos 9611 प्रोसेसर दिया है। बता दें कि यही प्रोसेसर गैलेक्सी ए50एस में भी दिया गया है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए51 के साथ प्रोसेसर को लेकर कंजूसी दिखाई है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। इसके अलावा इसे वाइडवाइन एल1 का सर्टिफिकेशन मिला है। ऐसे में आपक एचडी वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में आपको एंड्रॉयड 10 आधारित सैमसंग का One UI 2.0 मिलेगा जो कि काफी हद तक वनयूआई की तरह ही है।

    Samsung Galaxy A51 Review: क्या 25 हजार रुपये की रेंज में यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है?

    इस फोन के मैसेजिंग एप में एक खास फीचर है जो खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया है। इस फीचर की मदद से मैसेजिंग एप आपके मैसेज को उसकी महत्व के हिसाब से ऑर्गेनाइज करता है। फोन में स्मार्ट क्रॉप भी है जो स्क्रीनशॉट के दौरान काफी मदद करता है। उदाहरण के तौर पर यदि आप कोई स्क्रीनशॉट लेते हैं तो फोन खुद ही उस हिस्से को क्रॉप करने के लिए सुझाव देगा जिसकी आपको जरूरत है।

    Samsung Galaxy A51 की परफॉर्मेंस

    Samsung Galaxy A51 Camera Review
    Samsung Galaxy A51 Camera Review - फोटो : amar ujala

    गैलेक्सी ए15 की बैटरी करीब 1.30 घंटे से अधिक का समय लेती है और एक आम यूजर को 15 घंटे तक का बैकअप भी मिलता है। चार्जिंग को लेकर गैलेक्सी ए51 ने हमें निराश किया। मैप्स इस्तेमाल के दौरान बैटरी तेजी से खत्म होती है। लंबे समय तक मैप्स इस्तेमाल करने और गेम खेलने पर फोन का बैक पैनल थोड़ा-सा गर्म होता है, हालांकि गेम खेलने के दौरान फोन अटकता नहीं है।

    इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक थोड़ा स्लो है। रिव्यू के दौरान अधिकतर बार हमें पैटर्न का ही इस्तेमाल करना पड़ा। फोन की ऑडियो क्वालिटी बेहतरीन है। इसमें डॉल्बी एटमस का भी सपोर्ट है, हालांकि फोन के साथ मिलने वाला इयरफोन कुछ खास नहीं है। डिस्प्ले में कलर को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

    फैसला

    सैमसंग गैलेक्सी ए51, ए50 से थोड़ा महंगा और इस ज्यादा कीमत में आपको शानदार डिस्प्ले के अलावा चार रियर कैमरे मिलते हैं। इस कीमत में बाजार में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन भी मौजूद हैं। यदि आप हेवी गेमर हैं तो गैलेक्सी ए51 आपके लिए नहीं है। वहीं आपको एक ठीक-ठाक कैमरे के साथ प्रीमियम वाला स्मार्टफोन चाहिए तो गैलेक्सी ए51 आपके लिए परफेक्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें