Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro 108MP कैमरा का साथ हुए लॉन्च, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 13 Feb 2020 04:29 PM IST
Xiaomi Mi 10 and Mi 10 Pro Launch With 108 MP Camera Know Price And Specifications
Xiaomi Mi 10 - फोटो : GadgetsFlix / twitter

    शाओमी (Xiaomi) ने तमाम लीक्स के बाद एमआई 10 (Xiaomi Mi 10) और 10 प्रो (Xiaomi Mi 10 Pro) 5जी स्मार्टफोन को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा, स्नैपड्रैगन 865 और यूएफएस 3.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, एमआई 10 सीरीज के डिवाइसेज भारत में पेश नहीं किए जाएंगे, क्योंकि यहां अब तक 5जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। वहीं, एमआई 10 और 10 प्रो हुवावे मेट 30 प्रो को कड़ी टक्कर देंगे। आइए जानते हैं एमआई 10 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस फोन को तीन रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल है। कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,999 (करीब 40,000 रुपये), दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 4,299 (करीब 43,000 रुपये) और तीसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 4,699 (करीब 47,000 रुपये) रखी है। वहीं, इस फोन की सेल 14 फरवरी से चीनी स्मार्टफोन बाजार में शुरू हो जाएगी।

    शाओमी ने इस फोन को भी तीन रैम वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें पहला 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, दूसरा 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और तीसरा 12 जीबी रैम +512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 4,999 (करीब 50,000 रुपये), दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 5,499 (करीब 55,000 रुपये) और तीसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 5,999 (करीब 60,000 रुपये) रखी है। वहीं, इस फोन की सेल 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

    नोट: ग्राहक इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टाइटेनियम सिल्वर ब्लैक, पीच गोल्ड और आइस ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

    कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) दिया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस डिवाइस में डुअल-मोड 5G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें 4,780 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 30 वॉट वायर और वायरलैस चार्जिंग फीचर से लैस है।

    कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) दिया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस डिवाइस में डुअल-मोड 5G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 50 वॉट वायर चार्जिंग, 30 वॉट वायरलैस चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें