फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology predictions 2026: इन लोगों के लिए शानदार रहेगा साल 2026, जानें आपका मूलांक क्या कहता है

Wed, 31 Dec 2025 11:10 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 31 Dec 2025 11:10 AM IST
सार
Register For Event

Lucky Mulank 2026: कुछ मूलांक के लोगों के लिए वर्ष 2026 आर्थिक उन्नति, नौकरी में वृद्धि और पारिवारिक मामलों में शांति लाने वाला रहेगा। आइए जानते हैं, किन मूलांक वालों के लिए 2026 का समय भाग्यशाली साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Numerology predictions 2026 is lucky for which mulank ank jyotish 2026 in hindi
किस मूलांक के लिए लकी रहेगा 2026? - फोटो : Amar Ujala

Numerology 2026: हर किसी के मन में नए साल को लेकर उत्साह रहता है। साथ ही सभी के मन में ये सवाल भी होता है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहने वाला है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र की मदद ली जा सकती है। 2026 के अंकों को जोड़ने पर (2+0+2+6 = 10, 1+0 = 1) कुल अंक 1 प्राप्त होता है। अंक ज्योतिष में 1 अंक का अधिपति ग्रह सूर्य को माना जाता है, इसलिए इस वर्ष सभी मूलांकों पर सूर्य का प्रभाव विशेष रूप से सक्रिय रहने वाला है। सूर्य का अनुकूल प्रभाव कई लोगों के लिए नए अवसर और प्रगति के द्वार खोलेगा। कुछ मूलांक के लोगों के लिए यह वर्ष आर्थिक उन्नति, नौकरी में वृद्धि और पारिवारिक मामलों में शांति लाने वाला रहेगा। आइए जानते हैं, किन मूलांक वालों के लिए 2026 का समय भाग्यशाली साबित हो सकता है।



Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा


 
Numerology predictions 2026 is lucky for which mulank ank jyotish 2026 in hindi
मूलांक 1 वालों के लिए शुभ समय की शुरुआत - फोटो : adobe stock

मूलांक 1 वालों के लिए शुभ समय की शुरुआत
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। वर्ष 2026 इन लोगों के लिए भाग्यवृद्धि का साल साबित होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है और कार्यस्थल पर भी सम्मान बढ़ेगा। मूलांक एक वालों की पैसों से जुड़ी स्थिति भी मजबूत होगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी और यात्रा योग भी बनते दिख रहे हैं।

Numerology predictions 2026 is lucky for which mulank ank jyotish 2026 in hindi
मूलांक 3 वालों के करियर में नई ऊंचाइयां - फोटो : adobe stock

मूलांक 3 वालों के करियर में नई ऊंचाइयां
किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। साल 2026 में इन्हें करियर में बढ़ोतरी और प्रमोशन के अवसर देगा। विदेश से जुड़ी कोई योजना या व्यापार आपको लाभ दे सकता है। इसके अलावा सेहत का साथ बना रहेगा, हालांकि खानपान में लापरवाही से बचना होगा। आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology predictions 2026 is lucky for which mulank ank jyotish 2026 in hindi
मूलांक 5 के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत - फोटो : adobe stock

मूलांक 5 के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 बनता है। नए साल में इन लोगों के लिए तरक्की के कई मौके सामने आएंगे। मीडिया या संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होने के योग हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और प्रेम-जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

विज्ञापन
Numerology predictions 2026 is lucky for which mulank ank jyotish 2026 in hindi
मूलांक 9 वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता - फोटो : adobe stock

मूलांक 9 वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता
किसी भी महीने की 9, 18 या 27 को जन्म लेने वालों का मूलांक 9 होता है। वर्ष 2026 इनके लिए प्रगति और सफलता का साल बन सकता है। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग प्रबल हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed