फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar: बुध का सिंह में गोचर बदलेगा इन राशियों के दिन, नौकरी और विदेश यात्रा के बनेंगे योग

Fri, 21 Aug 2026 11:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:42 AM IST
सार
Register For Event

Budh Gochar In Singh Rashi 2026: बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। मित्र की राशि में उनका गोचर बेहद प्रभावशाली रहेगा। इससे जातकों को लाभ, सफलता और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। ऐसे में किन राशियों के लिए यह समय लकी रहेगा, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
budh gochar in singh rashi on 22 august 2026 impact on zodiac sign in hindi
Budh Gochar In Singh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Gochar In Singh Rashi 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 22 अगस्त 2026 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह शाम 7 बजकर 24 मिनट पर मित्र की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। यह गोचर ज्योतिष के लिहाज से खास माना जा रहा है, क्योंकि सिंह राशि में पहले से सूर्य देव मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। माना जा रहा है कि, इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशि वालों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, करियर और रचनात्मकता में निखार आने वाला है। यही नहीं ग्रहों के शुभ परिणाम से व्यक्तित्व भी अधिक प्रभावशाली बन सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, बुध का यह गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

budh gochar in singh rashi on 22 august 2026 impact on zodiac sign in hindi
Budh Gochar In Singh Rashi 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर सबसे अधिक प्रभावशाली हो सकता है, क्योंकि बुध आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आप अपनी बात को आकर्षक और प्रभावशाली तरीके से रखने में सफल हो सकते हैं। इस समय करियर में भी सकारात्मक परिणाम दिखाई दे सकते हैं। वहीं, आपकी भाषा-शैली में रचनात्मकता आएगी। छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विवाह के लिए अगर कोई रिश्ता देख रहे थे, तो उसमें आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं।

budh gochar in singh rashi on 22 august 2026 impact on zodiac sign in hindi
Budh Gochar In Singh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर उनके बारहवें भाव में होगा। ऐसे में आपको विदेश यात्रा का अवसर या किसी बड़े स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट के बारे में सोच-विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। इसके अलावा करियर से जुड़े कुछ छिपे हुए अवसर सामने आ सकते हैं। कला के क्षेत्र से कार्यों में भी प्रगति की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे संकेत हैं। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए फैसले भी लाभ देंगे।
सितंबर में बनेगा कई दुर्लभ राजयोगों का संयोग, इन राशियों के लिए लाभ प्राप्ति के सुनहरे अवसर
Shani Gochar 2026: बुध के नक्षत्र में शनि का गोचर, तुला सहित इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
budh gochar in singh rashi on 22 august 2026 impact on zodiac sign in hindi
Budh Gochar In Singh Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। इस दौरान शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा। घर खरीदने का सपना इस समय आप पूरा कर सकते हैं। मेहनत और सही योजना के साथ काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना हो सकती है। प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ने की संभावना भी बन सकती है।
 

September Lucky Horoscope 2026: इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन
Career Horoscope 2026: करियर के लिए लकी रहेंगे आने वाले चार महीने, इन राशि के लोग करेंगे तरक्की

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed